

सरगांव से पथरिया तक गूंजी देशभक्ति की गूंज, विधायक धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,,
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – जिले में “हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ” अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से पथरिया ब्लॉक में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में हजारों की संख्या में नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा सरगांव से शुरू होकर पथरिया में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान सड़कों पर हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

यात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाने का संदेश देती हुई आगे बढ़ी। लहराते तिरंगों और देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।
देखे वीडियो – साथ ही चैनल को SUBSCRIBE करें
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होती है।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, नगरवासियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

The News Related To The News Engaged In The Cg Samachar News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

